कहानी 9
प्रश्न 1.
कहानी किसे कहते हैं?
उत्तर :
कहानी गद्य की वह विधा है, जो छोटी होती हुई भी बड़े-बड़े भावों की व्यंजना करने में समर्थ होती है। इसको आरम्भ तथा अन्त कलात्मक व प्रभावपूर्ण होता है।
प्रश्न 2.
आधुनिक साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा का नाम लिखिए।
उत्तर :
आधुनिक साहित्य की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा का नाम ‘कहानी’ है।
प्रश्न 3.
आधुनिक कहानी किस उद्देश्य से लिखी जाती है?
उत्तर :
आधुनिक कहानी का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के अतिरिक्त किसी पात्र, घटना, भाव या संवेदना की मार्मिक अभिव्यंजना करना है।
प्रश्न 4.
हिन्दी-कथा-साहित्य में युगान्तर उपस्थित करनेवाले कथाकार कौन थे?
उत्तर :
मुंशी प्रेमचन्द।
प्रश्न 5.
‘मानसरोवर’ में किसकी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं?
उत्तर :
मुंशी प्रेमचन्द की।
प्रश्न 6.
मुंशी प्रेमचन्द ने अपनी रचनाओं में किनके प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है?
उत्तर :
मुंशी प्रेमचन्द ने अपनी रचनाओं में किसानों की दशा, सामाजिक बन्धनों में तड़पती नारियों की वेदना, वर्ण व्यवस्था की कठोरता के भीतर संत्रस्त हरिजनों की पीड़ा, दलित जनता तथा मजदूरों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।
प्रश्न 7.
विषय की प्रधानता के आधार पर कहानी कितने प्रकार की होती है?
उत्तर :
विषय की प्रधानता के आधार पर कहानी चार प्रकार की होती है
- घटना प्रधान
- चरित्र प्रधान
- भाव प्रधान
- वातावरण प्रधान
प्रश्न 8.
विषयवस्तु के आधार पर कहानी कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर :
विषयवस्तु के आधार पर कहानी निम्नलिखित प्रकार की होती है
- ऐतिहासिक
- सामाजिक
- यथार्थवादी
- दार्शनिक
- मनोवैज्ञानिक
- हास्य-व्यंग्य प्रधान
- प्रतीकवादी आदि।
प्रश्न 9.
द्विवेदी युग के चार प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम लिखिए। अथवा द्विवेदी युग के दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर :
- मुंशी प्रेमचन्द
- चन्द्रधरशर्मा ‘गुलेरी’
- जयशंकर प्रसाद
- विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’।
प्रश्न 10.
मुंशी प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर :
ईदगाह, पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी, बड़े भाई साहब, कफन, मन्त्र, पंच परमेश्वर आदि मुंशी प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियाँ हैं।
प्रश्न 11.
मुंशी प्रेमचन्द के समकालीन दो कहानीकारों के नाम लिखिए। (V. Imp.)
अथवा हिन्दी के दो प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम बताइए।
उत्तर :
- जयशंकर प्रसाद
- सुदर्शन।
प्रश्न 12.
प्रेमचन्दोत्तर हिन्दी के दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर :
- जैनेन्द्रकुमार
- यशपाल