गद्य की अन्य विधाएँ 9
प्रश्न 1.
अच्छी जीवनी की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर :
- प्रामाणिकता
- तथ्यपूर्ण साहित्यिक विवरण
- आत्मीयता
- प्रेरणादायक स्थलों पर बल
- रोचकता।
प्रश्न 2.
जीवनी-साहित्य को समृद्ध बनाने वाले किन्हीं दो प्रसिद्ध लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
- बाबू गुलाबराय
- रामनाथ सुमन।
प्रश्न 3.
आत्मकथा से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो आत्मकथा लेखकों और उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
लेखक जब स्वयं अपने जीवन की कथा को पाठकों के समक्ष पूर्ण आत्मीयता के साथ प्रस्तुत करता है तो उसे आत्मकथा कहते हैं। गुलाबराय और पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ हिन्दी के प्रसिद्ध आत्मकथा लेखक हैं और उनकी आत्मकथा का नाम क्रमशः ‘मेरी असफलताएँ’ और ‘अपनी खबर है।
प्रश्न 4.
आत्मकथा की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
- मार्गदर्शक और प्रेरक
- अन्तरंग जीवन का पूर्ण आत्मीयता के साथ रोचक शैली में प्रस्तुतीकरण।
प्रश्न 5.
हिन्दी के प्रमुख आत्मकथा लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
डॉ० श्यामसुन्दर दास, वियोगी हरि, डॉ० राजेन्द्र प्रसाद, बाबू गुलाबराय, पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’, डॉ० हरिवंशराय बच्चन आदि श्रेष्ठ आत्मकथा लेखक हैं।
प्रश्न 6.
हिन्दी की किसी प्रेरणाप्रद आत्मकथा का नाम लिखिए।
उत्तर :
डॉ० राजेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखित आत्मकथा प्रेरणाप्रद आत्मकथा है।
प्रश्न 7.
‘क्या भूलें क्या याद करूं’ और ‘अपनी खबर’ आत्मकथाओं के लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
क्या भूलें क्या याद करूँ’-डॉ० हरिवंशराय बच्चन, ‘अपनी खबर’-पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’।।
प्रश्न 8.
हिंदी के प्रमुख संस्मरण लेखकों के नाम बताइए।
उत्तर :
बनारसीदास चतुर्वेदी, पद्मसिंह शर्मा, श्रीनारायण चतुर्वेदी आदि हिन्दी के प्रमुख संस्मरण लेखक हैं।
प्रश्न 9.
रेखाचित्र की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
- रेखाचित्र में शब्दों की कलात्मक रेखाओं द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या घटना को आन्तरिक एवं बाह्य चित्र प्रस्तुत किया जाता है।
- रेखाचित्र में चित्रकला तथा साहित्य का सामंजस्य होता है।
प्रश्न 10.
प्रमुख रेखाचित्र लेखकों के नाम लिखिए। (V. Imp.)
उत्तर :
श्रीमती महादेवी वर्मा, बनारसीदास चतुर्वेदी, डॉ० नागेन्द्र, विष्णु प्रभाकर, रामवृक्ष बेनीपुरी, कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ आदि प्रमुख रेखाचित्र-लेखक हैं।
प्रश्न 11.
रेखाचित्र और संस्मरण विधाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
रेखाचित्र में स्मृति-चित्र अधूरा भी हो सकता है, पर संस्मरण में वह पूर्ण होता है। रेखाचित्र में कल्पना का महत्त्व होता है, जबकि संस्मरण में यथार्थ का।
प्रश्न 12.
रेखाचित्र तथा संस्मरण के लिए प्रसिद्ध एक-एक रचनाकार का नाम लिखिए।
उत्तर :
रेखाचित्र–श्रीमती महादेवी वर्मा, संस्मरण-कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’।
प्रश्न 13.
यात्रा-साहित्य का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर :
यात्रा-साहित्य का मुख्य उद्देश्य किसी यात्रा के अनुभव को सरल और रोचक ढंग से र्जीवन्त रूप में प्रस्तुत करना है।
प्रश्न 14.
यात्रा-साहित्य और रिपोर्ताज के एक-एक लेखक का नामोल्लेख कीजिए।
अथवा यात्रा-साहित्य के लेखकों में से किन्हीं दो के नाम लिखिए।
अथवा हिन्दी में यात्रा-साहित्य के किसी एक लेखक का नाम बताइए।
उत्तर :
- यात्रा-साहित्य के लेखक – राहुल सांकृत्यायन तथा देवेन्द्र सत्यार्थी।
- रिपोर्ताज के लेखक – विष्णु प्रभाकर तथा डॉ० प्रभाकर माचवे।
प्रश्न 15.
रिपोर्ताज की विशेषताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए और दो रिपोर्ताज-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर :
विशेषताएँ-
- रिपोर्ताज आँखों-देखा वर्णन जैसा प्रतीत होता है।
- इसमें समसामयिक घटनाओं को वास्तविक रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
- इसमें निजी सूक्ष्म निरीक्षण के आधार पर मनोवैज्ञानिक विश्लेषण होता है।
- इसकी शैली विवरणात्मक तथा वर्णनात्मक होती है।
- यह पत्रकारिता के गुणों से सम्पन्न होता है।
रिपोर्ताज-लेखक-
- विष्णु प्रभाकर
- डॉ० प्रभाकर माचवे।
प्रश्न 16.
हिन्दी के शिकार साहित्य के सुप्रसिद्ध लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर :
श्रीराम शर्मा।
प्रश्न 17.
शिकार साहित्य से सम्बद्ध एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर :
‘शिकारं’।’
प्रश्न 18.
गद्य काव्य का अर्थ स्पष्ट कीजिए। अथवा गद्य कार्य की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
- गद्य काव्य, गद्य तथा काव्य के बीच की विधा है।
- इसमें गद्य के माध्यम से किसी भावपूर्ण विषय की काव्यात्मक अभिव्यक्ति होती है।